प्रयागराज , अक्टूबर 28 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के सोरांव स्थित मेवा लाल ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर तक प्रयागराज सोरांव महोत्सव-2026 आयोजित होगा। जिला प्रशासन, उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और द्वारिका प्रसाद हीरावती ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। महोत्सव के दौरान 501 जोड़ों का सामूहिक विवाह भी कराया जाएगा। महोत्सव में बॉलीवुड और भोजपुरी कलाकारों के साथ देश के अलग-अलग राज्यों के लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन के जरिए क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच देने और भारतीय लोक संस्कृति को बढ़ावा देने की तैयारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित