प्रयागराज , अक्टूबर 20 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के कौंधियारा क्षेत्र में मंगलवार सुबह मूर्ति विसर्जन के दौरान टोंस नदी में चाचा-भतीजे डूब गए। हादसे के तीन घंटे बाद भतीजे का शव बरामद कर लिया गया है, लेकिन अभी तक चाचा की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि पतलेश्वर मंदिर के पास स्थित घाट में चाचा भतीजे गांव के लोगों के साथ मूर्ति विसर्जन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों, नाव और जाल की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया। जल पुलिस को भी राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया है।

उन्होने बताया कि देवरा गांव निवासी अमित कुमार पांडेय (22) पुत्र राजित राम पांडेय और राहुल पांडेय (20) पुत्र कृष्ण कुमार पांडेय ग्रामीणों के साथ मूर्ति विसर्जन के लिए टोंस नदी पहुंचे थे। विसर्जन के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर मदद मांगी, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।हादसे का शिकार हुए राहुल पांडेय 12वीं के छात्र थे। वह दो भाइयों में बड़े थे। वहीं, अमित कुमार पांडेय स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके थे और चार भाइयों में सबसे छोटे थे। दोनों के पिता खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

हादसे के करीब तीन घंटे बाद गोताखोरों ने अमित कुमार पांडेय का शव बरामद कर लिया। वहीं, राहुल पांडेय की तलाश जारी है। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है और गांव में शोक का माहौल है।ग्रामीणों ने त्योहारों और प्रतिमा विसर्जन के दौरान घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। उन्होंने बैरिकेडिंग, गोताखोरों की उपलब्धता और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित