प्रयागराज , अक्टूबर 04 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार मध्यरात्रि भरत मिलाप कार्यक्रम हुआ जिसमें कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी समेत अन्य गणमान्य शामिल हुये। ऐतिहासिक लोकनाथ चौराहे पर विशाल मंच बनाया गया था। यह उत्सव पजावा रामलीला कमेटी व पथरचट्टी रामलीला कमेटी के संयुक्त रूप में मनाया जाता है। भरत मिलाप में भगवान राम और भरत के बीच भावनात्मक मिलन होता है। भरत राम से अयोध्या वापस चलने का आग्रह करते हैं लेकिन राम अपने पिता के वचन को पूरा करने के लिए वनवास में रहने का निर्णय लेते हैं तब भरत राम की चरण पादुकाएं लेकर अयोध्या वापस जाते हैं और उन्हें सिंहासन पर रखकर राज्य का कार्यभार संभालते हैं। लाखों श्रद्धालु इसके साक्षी बने राम लक्ष्मण भरत और सीता का मंच पर आगमन होता है। चारों तरफ से जय श्री राम जय सियाराम के जयकारे लगने लगते हैं। भगवान जी पर फूल बरसाए जाते हैं।
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, महापौर गणेश केसरवानी ने आरती की। पंडित जी ने पूजा अर्चना की भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विधायक,सांसद,पार्षद, व्यापारी व हजारों श्रद्धालु भरत मिलाप कार्यक्रम में शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित