प्रयागराज , मई 8 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के कीडगंज थाना क्षेत्र के यमुना बैंक रोड बालू मंडी के पास शुक्रवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। तड़के सुबह लगी आग ने देखते देखते विकराल रूप धारण कर लिया,दूर तक धुंए का गुबार और तेज आग की लपटें नजर आने लगीं। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया,वहीं आग बुझाने में स्थानीय लोगों ने भी काफी मदद की हालांकि आग किन कारणों से लगी इसका पता नहीं चल सका है लेकिन वहां रखे लकड़ी के सामान जलकर राख हो गए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित