प्रयागराज , जून 6 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक बस के डिवाइडर से टकरा जाने से उसमें सवार सात यात्री घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि प्रयागराज के फाफामऊ स्थित कर्जन ब्रिज के पहले तेज रफ्तार टूरिस्ट बस और डंपर डिवाइडर से टकरा गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा तथा घायलों को उपचार के लिए बेली हॉस्पिटल भेजा गया। वही हादसे के कारण कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा। लेकिन बाद में क्रेन के जरिए दोनों गाड़ियों को हटाया गया और रास्ता क्लियर कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित