प्रयागराज , जनवरी 10 -- उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बीएएमएस की फ़र्ज़ी मार्कशीट और प्रमाण पत्र बना कर देने वाले गिरोह के सरगना मोहम्मद तारुफ क़ो करेली से गिरफ्तार कर लिया हैं। पकडे गए अभियुक्त के खिलाफ एक शख्स नें शिकायत दी थी। स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज इकाई ने जांच मे पाया कि आरोपी तारुफ विभिन्न कालेज की फ़र्ज़ी मार्कशीट और प्रमाण पत्र बना कर लाखो रूपये मे देता था। जिसके बाद उसे करेली के जीटीबी नगर मे उसके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ मे आरोपी तारूफ ने कई चीजें कुबूल भी की हैं। अभी उससे पूछताछ जारी है जल्द ही इस नेक्सस का खुलासा किया जायेगा कि इसमें और कितने लोग शामिल है जल्द ही उन लोगों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित