प्रयागराज , फरवरी 17 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के कौड़िहार ब्लॉक के ताजपुर उर्फ भीखनपुर और खिदिरपुर सहित आसपास के गांवों में नीलगायों के झुंड किसानों की रबी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे क्षेत्र के किसान अपनी फसलों को बचाने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं और काफी परेशान हैं। कौड़ीहार ब्लॉक के किसान राम लखन का कहना है कि नीलगाय उनकी खड़ी फसलों को चरकर नष्ट कर रहे हैं। जैसे कई किसानों ने बताया कि नीलगायों के कारण उनकी मेहनत बर्बाद हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित