प्रयागराज , अप्रैल 1 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के मऊआइमा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता द्वारा नहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है, जिसे ग्रामीणों की तत्परता से बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़ जिले के छीतपालगढ़ (देल्हूपुर) निवासी आरती देवी (35) पत्नी संदीप कुमार मंगलवार देर शाम सुलेमपुर गांव स्थित अपने रिश्तेदारों के यहां आई हुई थीं। इसी दौरान वह जोगीपुर के पास स्थित शारदा सहायक नहर में कूद गईं।

नहर में कूदते ही आसपास मौजूद युवकों ने तत्काल साहस दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे उनकी जान बच गई।

मऊआइमा थाना प्रभारी पंकज अवस्थी ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। विवाहिता को बचाने के बाद परिजन उसे अपने साथ प्रतापगढ़ ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित