प्रयागराज , अप्रैल 02 -- उत्तर प्रदेश की प्रयागराज पुलिस ने नकली नोट गैंग के फरार सरगना विवेक यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनाम घोषित होने के बाद गिरफ्तारी के प्रयास और तेज कर दिया गया है। प्रयागराज पुलिस के साथ देवरिया पुलिस कई ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उसके नेपाल भागने की भी आशंका जताई जा रही है। आरोपी विवेक यादव विपक्ष के एक राजनीतिक दल से भी जुड़ा हुआ है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी गैंग के सरगना विवेक यादव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा था। पिछले मंगलवार को डीसीपी गंगानगर जोन कुलदीप सिंह गुनावत ने नकली नोट गैंग का खुलासा किया था, प्रयागराज गंगानगर जोन की सराय इनायत थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल ने गिरफ्तार किया था,पुलिस ने नकली नोटों के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। अभियुक्तों के कब्जे से एक लाख 18 हजार 300 मूल्य के नकली नोट,एक बाइक, एक कार व जाली नोट बनाने के उपकरण बरामद किए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित