प्रयागराज , मार्च 01 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने होली पर्व के मद्देनजर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान 12 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर बड़ा कंजासा गांव निवासी अखिलेश (21) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 12 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब बरामद की गई। इस संबंध में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अवैध कच्ची देशी शराब बनाकर बेचता है और इसी से आजीविका चलाता है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिवाकर खरवार एवं कांस्टेबल सतीश वर्मा शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित