प्रयागराज , अक्टूबर 01 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के नैनी बाजार स्थित तिवारी ट्रेडर्स की दुकान में गुरुवार शाम भीषण आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास किया गया । नैनी बाजार में राजेश तिवारी की तिवारी ट्रेडर्स के नाम से दुकान हैं। शाम को अचानक दुकान के ऊपरी हिस्से में धुआं उठता देख लोगों ने शोर मचाया। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक होने की आशंका है।
सूचना मिलते ही नैनी थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मी ने आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे ।दुकान मालिक राजेश तिवारी के अनुसार, दुकान में लाखों रुपये का सामान रखा था, जो जलकर राख हो गया है। हालांकि अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित