प्रयागराज , सितम्बर 29 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के धूमनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक स्कूली छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि भोला का पुरवा में काली मंदिर के पास सुबह करीब दस बजे यह हादसा उस समय हुआ जब प्रिंस भारतीय (13) साइकिल से कहीं जा रहा था कि ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर को रोक लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
मृतक कक्षा चार में पढ़ता था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रयागराज कानपुर हाईवे पर चक्का जाम कर दिया जिससे प्रयागराज कानपुर हाइवे पर लम्बा जाम लग गया हाई। लोगो ने बताया की ट्रैक्टर कल्लू यादव का है। कुछ लोगों ने चालक के नशे में होने की बात कही है। हालांकि पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। प्रिंस के पिता ललन भारतीय मजदूरी और मिस्त्री का काम करते हैं। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित