प्रयागराज , मई 19 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के जिलााधिकारी मनीष वर्मा ने छह उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक पारदर्शिता, कार्यों में तेजी और बेहतर व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किए गए इस फेरबदल के तहत भारतीय मीणा को करछना से हटाकर सोरांव का अपर जिला मजिस्ट्रेट बनाया गया है, जबकि तपन मिश्रा को सोरांव से करछना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में आकांक्षा सिंह को फूलपुर से हंडिया भेजा गया है। वहीं दिग्विजय सिंह को अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम प्रयागराज से सोरांव में तैनाती दी गई है।

इसके अलावा रावेन्द्र सिंह को हंडिया से फूलपुर तथा ज्ञानेंद्र नाथ को सोरांव से अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम प्रयागराज बनाया गया है। प्रशासनिक गलियारों में इस फेरबदल को आगामी व्यवस्थाओं और विकास कार्यों में तेजी लाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित