प्रयागराज (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दो सगे भाई समेत चार लड़कों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार शाम को चारों तालाब के पास खेल रहे थे। उसके बाद काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश की। लेकिन, कुछ पता नहीं चला।

बुधवार सुबह चारों के शव तालाब में तैरते हुए नजर आए। हादसा पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के सल्लाहपुर के पास कुसुआ गांव में हुआ है। मृतकों में तीन नाबालिग और एक 19 वर्षीय लड़का है।

पुलिस ने कहा कि मृतकों की शिनाख्त 19 साल के करन पुत्र राजेश, 10 साल के प्रियांशु पुत्र संजीव और दो सगे भाई 10 साल का प्रिंस और 13 साल के प्रतीक के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित