प्रयागराज , अगस्त 20 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के बहरिया थाना क्षेत्र के चकिया धमौर गांव में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नंदलाल (45) पटेल पुत्र स्वर्गीय राम आधार पटेल के रूप में हुई है। वह बुधवार दोपहर करीब एक बजे मुंबई के भिवंडी से अपने घर लौटे थे। घर पहुंचने के बाद नंदलाल का अपनी पत्नी गुड़िया देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देर रात वह घर से करीब 300 मीटर दूर नहर किनारे एक खेत में पहुंचे। खेत में उन्होंने अपनी लाल रंग की शर्ट के सहारे जामुन के एक छोटे पेड़ की डाल से फंदा लगा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गुरुवार सुबह परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे।
बहरिया थाना प्रभारी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया और आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक आत्महत्या का स्पष्ट कारण नहीं पता चल पाया है हर तथ्यों पर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित