प्रयागराज , सितंबर 10 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गणपति पूजा की आहट होने के साथ जगह जगह पंडालों के सजने का सिलसिला शुरु हो गया है। जिले के कई इलाको मे गणपति की प्रतिमा स्थापित की जाती है और बड़ी धूमधाम से लोग पूजा मे शामिल होते है। मोहतशिम गंज के राजा का आगमन हो गया है। भव्य पंडालो से सुसज्जित पंडाल मे गणेश की प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। 15 सितंबर से 10 दिवसीय गणेशोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन समिति ने महोत्सव की तैयारियां तेज कर दी हैं। समिति के अध्यक्ष अंकित चौरसिया ने यूनीवार्ता को बताया कि गणेशोत्सव का शुभारंभ 15 सितंबर को होगा।और इसका समापन 24 सितंबर को विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ किया जाएगा।

आयोजन समिति के सदस्यों ने हाल ही में एक बैठक की। इसमें महोत्सव की रूपरेखा तय करने के साथ जिम्मेदारियां बांटी गईं। बैठक में श्रेय चौरसिया रितेश श्रीवास्तव मोहम्मद अकरम रवि केसरवानी आकाश विंकल चौरसिया आदि सदस्य मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि इस बार की पूजा अलग तरीके से होंगी और वाराणसी से आये बुलाये गए डमरू से पूजा का शुभारंभ होगा।

इस अवसर पर सुरक्षा के चाक चाैबंद इंतजाम किये जा रहे है। सुरक्षा के लिए कमेटी की तीन टीम बनाई गई है और और यही टीम भीड़ को नियात्रित करने का कार्य करेंगी। इस बार महिलाओ और पुरुषो के लिए अलग अलग बैरेकेटिंग की गई है जिससे किसी भी श्रद्धांलुओं को दिक्क़त न होने पाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित