पटना , मार्च 24 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने की घटना में बिहार के रहनेवाले तीन मजदूरों की हुई मौत पर मर्माहत हैं।
श्री कुमार ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। उन्होंने इस घटना में मृत मजदूरों के शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने इस घटना में बिहार के मृतक मजदूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। उन्होंने बिहार के रहनेवाले घायल मजदूरों के समुचित इलाज की भी व्यवस्था करने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया है।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।उन्होंने स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली को मृत मजदूरों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाने के लिये सभी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित