प्रयागराज , अक्टूबर 22 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज मे एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार की सुबह मतदान शुरू हो जायेगा, मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग एजेंट बूथ पर रवाना किये जा रहें हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि इस चुनाव क़ो सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अलग अलग जगहों क़ो कुल 50 ज़ोन मे बाटा गया हैं। सारे ज़ोन मे निगरानी के लिए अलग से टीम बनी हैं। उन्होने बताया कि मतदाता सूची पर्ची मे मामूली त्रुटि पर मतदान से किसी क़ो वंचित नहीं किया जायेगा।
उन्होंने मतदाताओं से भी अपील की हैं कि यदि किसी गलती से उमका नाम कई बूथों पर आ जाए तो वो एक ही जगह पर वोट डाले। कई जगह अगर वोट डालने की कोशिश हुई तो कार्यवाही की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित