प्रयागराज , अक्टूबर 24 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के बलुआघाट स्थित यमुना घाट पर कार्तिक मेले की तैयारियां अभी भी अधूरी हैं। 25 अक्टूबर, रविवार से शुरू होने वाले इस मेले के लिए घाट किनारे मिट्टी का ढेर लगा है। सफाई की धीमी रफ्तार से श्रद्धालुओं में नाराजगी है और अव्यवस्था व हादसे की आशंका बनी हुई है। एक महीने का मेला शरद पूर्णिमा से कार्तिक पूर्णिमा तक चलता है। इसमें प्रयागराज और आसपास के जिलों से लाखों श्रद्धालु यमुना मे रोज स्नान दान करने आते हैं।श्रद्धालु यमुना में स्नान कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। ऐसे में घाट की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था ठीक होना जरूरी है।

योगाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी ने नगर निगम और प्रशासन की तैयारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बलुआघाट और बारादरी घाटों की खराब हालत देखकर नहीं लगता कि समय पर सफाई पूरी हो पाएगी। रविवार से मेला प्रारम्भ हो जायेगा और लोगो की भीड़ भी जुटने लगेगी। दुकानदार अपनी अपनी दुकाने सजाने मे लगे है। हर वर्ष इसी तरह मेला लगता है और इस बलुवा घाट पर छठ पूजा भी होता है लेकिन इस तरह नगर निगम की लापरवाही से मेले मे आने वाले भक्तो को आने मे परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित