प्रयागराज , अप्रैल 26 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के सिटी जोन के करेली थाना क्षेत्र में पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में पुत्र की हत्या करने वाले पिता को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि चाट वाली गली में शनिवार सुबह पप्पू जायसवाल ने अपने 18 वर्षीय पुत्र प्रियांशु की हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। हत्यारोपी पिता को यह शक था कि लड़के का अपनी सगी मां से अवैध संबंध है,जिसे पिता बर्दाश्त नहीं कर सका, अपने बेटे की हत्या कर दिया था।

रविवार को करेली पुलिस ने पिता पप्पू जायसवाल क़ो गिरफ्तार कर लिया। सहायक पुलिस उपायुक्त निकिता श्रीवास्तव के निर्देशन मे थाना प्रभारी आशीष सिंह की टीम ने मुखबिरो का जाल बिछा कर आरोपी क़ो आज गिरफ्तार कर लिया गया है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही हैं कि आख़िर किस लिए बेटे की हत्या की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित