प्रयागराज , जून 5 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज नगर निगम परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेयर गणेश केसरवानी के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में पौधरोपण किया गया और मुख्यमंत्री के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए केक भी काटा गया। इस अवसर पर नगर निगम के पार्षद, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के साथ हुई गोष्ठी से हुई। वक्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यों, सुशासन और पर्यावरण संरक्षण अभियानों पर प्रकाश डाला। इसके बाद मेयर गणेश केसरवानी और पार्षदों ने सामूहिक रूप से नगर निगम परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।नगर निगम परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी और मुख्यमंत्री के प्रति सम्मान का प्रतीक बना।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित