प्रयागराज , जुलाई 14 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिला कचहरी में नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर जिला अधिवक्ता संघ में दो फाड़ हो गया है।
वरिष्ठ अधिवक्ताओं और पूर्व पदाधिकारियों ने दावा किया कि पुरानी एल्डर कमेटी को बर्खास्त कर नई का गठन किया गया है।आम सभा में हुए इस निर्णय की प्रति उप्र बार काउंसिल और हाईकोर्ट को भी भेज दी गई है। नवगठित एल्डर कमेटी के सदस्य पूर्व अध्यक्ष राकेश तिवारी, भगवत प्रसाद पांडेय, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, अखिलेश झा, राकेश दुबे ने आज दावा किया, जिला अधिवक्ता संघ प्रयागराज की कार्यकारिणी का कार्यकाल 03 अप्रैल 2026 को पूरा हो गया है आरोप लगाया कि इसके बाद भी विधि विरुद्ध रूप से कार्य कारिणी के पदाधिकारी लगातार कार्य कर रहे हैं। कार्यकारिणी की ओर से वार्षिक चुनाव घोषित किया गया जिसमें 21, 22 व 25 मई को नामांकन कराया गया और 15 जुलाई को मतदान की तिथि निर्धारित की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित