प्रयागराज, (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के करछना के कटका गांव में सोमवार को करंट लगने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गयी, युवक की पहचान मुकेश के तौर पर हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश घर से 200 मीटर दूर स्थित दुकान के बाहर टीन शेड के नीचे पंखा लगाकर सोता था। वह रविवार की रात भी दुकान को बंद करने के बाद टीन शेड के नीचे सो गया और सोमवार को जब वह उठा और पंखा हटाने लगा तो बिजली की तार की चपेट में आ गया। गांव के लोगों ने जब उसे जमीन पर गिरा हुआ देखा तो उसके घरवालों को सूचना दी। इसके बाद घरवाले पहुंचे तो देखा कि मुकेश की मौत हो चुकी थी।
करछना थाना अंतर्गत कटका गांव के रहने वाले आजाद केसरवानी के चार बेटे है। दूसरे नम्बर का बेटा मुकेश 11वीं में पढ़ता था। आजाद सिंह गांव के किनारे ही किराने की दुकान चलाते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित