आइची-नागोया (जापान) , अक्टूबर 22 -- पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत और मनीषा रामदास ने गुरुवार को एशियाई पैरा खेल 2026 के मिश्रित युगल एसएल3-एसयू5 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। आज यहां भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की लानी रात्री ओक्टिला और जिकमत रमदानी के खिलाफ कड़ा मुकाबला किया। भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 21-16 से जीता, लेकिन इंडोनेशियाई जोड़ी ने वापसी करते हुए अगले दो गेम 21-13 और 21-17 से अपने नाम कर लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित