नई दिल्ली , जनवरी 29 -- राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता प्रमोद तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम फैसले का स्वागत किया, जिसमें यूजीसी के नए नियम पर रोक लगाते हुए पुराने नियम लागू रखने के निर्देश दिए गए हैं।

श्री तिवारी ने गुरुवार को बयान जारी कर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार "फूट डालो और राज करो" की नीति पर चल रही है और जाति, धर्म व वर्ग के नाम पर समाज को बांट रही है। उन्होंने कहा कि बीते लगभग 11 वर्षों में मोदी सरकार ने नफरत की राजनीति को बढ़ावा दिया, जिससे जनता का ध्यान महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों जैसे असली मुद्दों से भटकाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित