भोपाल , मार्च 19 -- पश्चिम मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अरविंद कुमार रजक ने गुरुवार को भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं तथा निशातपुरा गुड्स शेड का सघन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, टिकट काउंटर, एग्जीक्यूटिव लाउंज, स्लीपिंग पोड, एस्केलेटर, लिफ्ट, पेयजल व्यवस्था, यात्री सूचना प्रणाली, शौचालयों एवं साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को यात्री सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने निशातपुरा स्थित गुड्स शेड का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित मालवीय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित