पटना , अगस्त 24 -- दर्शन शास्त्र की प्रोफेसर और वी.के. कॉलेज डुमरांव की प्राचार्य वीणा अमृत के कविता संग्रह 'मेरे हिस्से का आसमान' का लोकार्पण राजधानी पटना के 'बापू टावर सभागार' में हुआ।इस 'काव्य संग्रह' का लोकार्पण लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकारों आलोक धन्वा, अरुण कमल, गीताश्री, पूनम सिंह, संतोष दीक्षित और बापू टावर के निदेशक विनय कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

इस काव्य संग्रह के विमर्श में मुख्यवक्ता के रूप में प्रसिद्ध लेखिका भावना शेखर ने कहा कि प्रतिरोध के बावजूद इस संग्रह की कविताओं में प्रेम कायम है। विमर्श में निवेदिता झा, कुमार वरुण और चंद्रविन्द ने भी भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित