बारां , जून 29 -- राजस्थान में बारां की ग्राम पंचायत पाटेड़ा में सोमवार को बारां पंचायत समिति के प्रधान मोरपाल सुमन ने प्रधान कोष से करीब 60 लाख रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
इनमें सीसी सड़क, नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग सड़क और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।
लोकार्पण समारोह में प्रधान मोरपाल सुमन ने कहा कि पंचायत समिति क्षेत्र के प्रत्येक गांव में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। ग्रामीणों की आवश्यकताओं के अनुरूप सड़क, नाली एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है, जिससे गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित