जयपुर , मई 01 -- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शुक्रवार को यहां मुलाकात की।

श्री प्रधान एवं श्री चौधरी ने श्री शर्मा से मुख्यमंत्री आवास पर यह मुलाकात की जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी। श्री प्रधान एवं श्री चौधरी अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विश्वविद्यालय (ईएफएलयू) और राज्य के राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के बीच एमओयू समारोह में भाग लेने जयपुर आये थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित