सूरजपुर, 28 सितंबर 2026 (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या के बहुचर्चित मामले में फास्ट ट्रैक अदालत ने सोमवार को चार आरोपियों को दोषी करार दिया। दोषियों की सजा पर फैसला आठ अक्टूबर को सुनाया जाएगा।
वहीं प्रधान आरक्षक पर वाहन चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश से जुड़े एक अन्य मामले में अदालत ने आरोपी कुलदीप साहू को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
यह मामला 13 अक्टूबर 2024 की रात का है। इसी रात प्रधान आरक्षक की पत्नी और उनकी मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस मामले की सुनवाई के बाद फास्ट ट्रैक अदालत ने चार आरोपियों को हत्या का दोषी माना है। अदालत अब आठ अक्टूबर को दोषियों को सजा सुनायेगी।
इसी घटनाक्रम से जुड़े एक अन्य मामले में 13 अक्टूबर की रात प्रधान आरक्षक उदय सिंह पर वाहन चढ़ाकर उनकी जान लेने की कोशिश की गई थी। इस मामले में फास्ट ट्रैक अदालत ने आरोपी कुलदीप साहू को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। दोनों मामलों में अदालत की सुनवाई और फैसले को लेकर आज न्यायालय परिसर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर न्यायालय परिसर और आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित