भोपाल , सितंबर 09 -- मध्यप्रदेश पुलिस में प्रधान आरक्षक (कंप्यूटर) एवं सहायक उप निरीक्षक (कंप्यूटर) भर्ती वर्ष 2026 के अंतर्गत प्रायोगिक परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों की प्रायोगिक परीक्षा 27 सितंबर 2026 को मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट), भोपाल में आयोजित की जाएगी।
प्रायोगिक परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थी मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र एवं परीक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश डाउनलोड कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित