मुंबई , मई 09 -- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने देश में सामाजिक सुरक्षा कवरेज पर 'प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजनाओं' के प्रभाव को रेखांकित करते हुए कहा है कि इस योजनाओं ने गरीब और कमजोर वर्गों तक "सामाजिक सुरक्षा" लाभ पहुंचाने में अहम भूमिका निभायी है।
इन योजनाओं के कार्यान्वयन के 11 वर्ष पूरे हो गये हैं। श्री शिंदे ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में समाज के गरीब और कमजोर वर्गों तक "सामाजिक सुरक्षा" लाभ पहुंचाने में इन योजनाओं द्वारा निभाई गयी भूमिका की ओर ध्यान आकर्षित किया।
उन्होंने 'प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना', 'प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना' और 'अटल पेंशन योजना' जैसी पहलों के महत्व को भी उजागर किया। इसमें कहा गया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से करोड़ों नागरिकों को किफायती जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा और पेंशन कवरेज उपलब्ध कराया गया है।
श्री शिंदे ने अपने पोस्ट में कल्याणकारी पहलों के सफल क्रियान्वयन का श्रेय श्री मोदी के विज़न को दिया गया है और कहा है कि इन योजनाओं को "जन-केंद्रित" उपाय बताया गया, जिनका उद्देश्य देश के सामाजिक सुरक्षा ढांचे को मज़बूत करना है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में लोगों से इन योजनाओं में बढ़- चढ़कर हिस्सा लेने की अपील भी की गई, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा नागरिक इन योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभों का फायदा उठा सकें।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा इन कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में ज़्यादा से ज़्यादा जागरूकता फैलाने और इनका दायरा बढ़ाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
श्री शिंदे ने यह पोस्ट ऐसे समय में किया है, जब महाराष्ट्र की 'महायुति' सरकार अपनी व्यापक प्रशासनिक पहुँच के तहत कल्याणकारी योजनाओं और शासन से जुड़ी पहलों को प्रमुखता से उजागर कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित