तिरुवनंतपुरम , जून 24 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी ने 'पद्म भूषण' से सम्मानित होने के बाद अपने परिवार के साथ मुलाकात की है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "आज पद्म समारोह के बाद जाने-माने अभिनेता ममूटी और उनके परिवार से मुलाकात की।"इसके जवाब में अभिनेता ममूटी ने आभार व्यक्त किया और कहा, "माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ अपने परिवार की इस यादगार मुलाकात के लिए मैं आभारी हूं। यह एक ऐसा पल है जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।"ममूटी अपनी पत्नी सल्फाथ, बेटी सुरुमी और अभिनेता-बेटे दुलकर सलमान के साथ सम्मान समारोह में शामिल हुए।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एक सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ममूटी को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित