नयी दिल्ली , जुलाई 04 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को स्वामी विवेकानंद को उनके निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस महान संत को एक असाधारण व्यक्तित्व बताया, जिनके विचारों से भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता को वैश्विक पहचान मिली और इससे आने वाली पीढ़ियां को प्रेरणा मिलेगी।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "स्वामी विवेकानंद के निर्वाण दिवस पर, मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और राष्ट्रीय चेतना को वैश्विक पहचान दिलाने में उनका योगदान अद्वितीय है।"प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की बौद्धिक प्रतिभा और प्रेरक विचार देश भर के लाखों युवाओं के लिए मार्गदर्शन का काम करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित