नयी दिल्ली , फरवरी 16 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उप राष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन से यहां उपराष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी स्वयं उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी एक पोस्ट के माध्यम से साझा की।

श्री राधाकृष्णन ने अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी की इस शिष्टाचार भेंट के लिए आभार व्यक्त किया और इसे सार्थक बातचीत बताया। सूत्रों के मुताबिक उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी के बीच विभिन्न समसामयिक मुद्दों और राष्ट्रीय विषयों पर विचार-विमर्श हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित