प्रताप गढ़ , सितंबर 06 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनप्रतिनिधि के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित किए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत रविवार को प्रतापगढ़ में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा के सफर को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नम्रता चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस 17 सितम्बर को है और पार्टी ने प्रधानमंत्री का जन्मदिवस 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प के रूप में मनाने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, संघर्ष, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की प्रेरणादायक यात्रा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित