नयी दिल्ली , मई 11 -- लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया संबोधन पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता को त्याग और बचत की सलाह देना सरकार की विफलता को दर्शाता है।
श्री राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा, "मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो और घर से काम करो। ये उपदेश नहीं, बल्कि सरकार की नाकामी के सबूत हैं।"उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था और आम लोगों की स्थिति ऐसी हो गई है कि अब सरकार जनता को यह बताने लगी है कि क्या खरीदना है और क्या नहीं। राहुल गांधी ने कहा कि हर बार जिम्मेदारी जनता पर डाल दी जाती है ताकि सरकार खुद जवाबदेही से बच सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित