गयाजी , सितंबर 17 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गयाजी शहर के चांदचौरा दुर्गा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन कर उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए प्रार्थना की गयी।

भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित पूजा-अर्चना में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान मां दुर्गा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन तथा देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित