नयी दिल्ली , अक्टूबर 07 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निशानेबाज इलावेनिल वलारिवान द्वारा लिखित एक लेख को आज साझा किया। इस लेख में देशभर में एथलीटों को समर्थन देने के तरीके में आए महत्वपूर्ण बदलावों की जानकारी दी गई है।
वलारिवान ने अपने लेख में इस बात पर प्रकाश डाला है कि प्रधानमंत्री का समर्थन खेल महाकुंभ और खेलो इंडिया जैसी पहलों के माध्यम से युवा प्रतिभाओं के पोषण से लेकर एथलीटों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाओं और प्रतियोगिता के उच्चतम स्तर पर व्यापक समर्थन प्रदान करने तक विस्तारित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित