नयी दिल्ली , जुलाई 31 -- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के ठाणे के भिवंडी में चार मंजिला इमारत के एक हिस्सा के ढ़हने से हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाने की घोषणा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित