नयी दिल्ली, अक्टूबर 18 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे पर शोक व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने रविवार को कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
उन्होंने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दो- दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित