नयी दिल्ली , सितम्बर 22 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में कांस्य पदक जीतने पर सुचिका तारियाल को बधाई दी और इसे भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

प्रधानमंत्री ने इस बात का उल्लेख किया है कि सुचिका तारियाल ने इस खेल में भारत के लिए एशियाई खेलों का पहला पदक जीता है। उन्होंने कहा कि उनकी यह उपलब्धि विशेष रूप से महत्वपूर्ण है जो उनके समर्पण और लगन को दर्शाती है। प्रधानमंत्री ने उन्हें आगे और भी सफलताओं के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित