वाराणसी , अप्रैल 22 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 28 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र काशी का दौरा संभावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व वाराणसी पहुंचकर जनसभा स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। हालांकि, लोकार्पण और शिलान्यास से जुड़ी परियोजनाओं की अंतिम सूची पर अभी मुहर लगना शेष है, प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को बरेका में बनारस-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं। वाराणसी से पुणे के लिए सीधी ट्रेन की मांग लंबे समय से की जा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित