समस्तीपुर, अक्टूबर 12 -- केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे बिहार समेत पूरे देश में लोगों को गुमराह कर अपनी खोई राजनीतिक जमीन मजबूत करने में लगे हुए हैं।श्री राय ने विवेकानंद विचार मंच की ओर से आयोजित युवा विकास सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी दलों के पास जनता के विकास और देश के भविष्य को लेकर कोई ठोस दृष्टिकोण नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पूरी तरह सुरक्षित है और भारत लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा, संप्रभुता और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। भारत आज राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में भी नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।उन्होंने युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि देश के निर्माण में युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है।

श्री राय ने कहा कि देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प का सही दिशा में उपयोग आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित