वाराणसी , अप्रैल 17 -- बंगाल चुनाव प्रचार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल को दो दिवसीय संभावित दौरे पर काशी आ सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले दिन जनसभा को संबोधित करते हुए वे कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी कर सकते हैं।
सदस्य विधान परिषद एवं जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि अभी प्रधानमंत्री के दौरे का कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। संभावना जताई जा रही है कि 27 या 28 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी दौरा हो सकता है। ऊपर से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। किन योजनाओं का लोकार्पण या शिलान्यास किया जाएगा, यह अभी बताना जल्दबाजी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित