रांची , अप्रैल 13 -- झारखण्ड के भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नारी शक्ति वंदन' सम्मेलन में दिए गए संबोधन का लाइव प्रसारण सुना गया, जिसमें उपस्थित महिला कार्यकर्तओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भाजपा की वरिष्ठ नेत्री पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि आगामी 16 से 18 अप्रैल तक संसद का विशेष सत्र स्वर्णाक्षरों में अंकित होगा। अनादि काल से जब कभी भी देश की प्रगति का इतिहास लिखा गया है महिलाओं का योगदान अतुलनीय है। आजाद भारत में फिर एकबार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नारी शक्ति को भारत को विकसित भारत बनाने की जिम्मेवारी मिलने जा रही है।
श्रीमती कुजूर ने कहा कि झारखंड की बहनों में प्रधानमंत्री के संबोधन का खास प्रभाव है। राज्य की बहने विकसित भारत के सपने को साकार करने में अपना योगदान बढ़ चढ़कर देगी।
कार्यक्रम में कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिन्हा, उषा पांडे, प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़, डॉ. सीमा सिंह, पायल सोनी, नेहा सिंह सहित विभिन्न स्व-सहायता समूहों एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी अनेक बहनें उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित