चंडीगढ़ , मई 31 -- हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव और जनभागीदारी को बढ़ावा देने वाला अभियान है।
हिसार जिले के सातरोड खास स्थित बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ 'मन की बात' के 134वें संस्करण को सुनने के बाद श्री गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचार समाज और राष्ट्र सेवा के लिए नयी ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का नेतृत्व देश को नयी दिशा देने का कार्य कर रहा है और उनके विचार विशेष रूप से युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
श्री गंगवा ने कहा कि 'मन की बात' के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक किया जाता है। प्रधानमंत्री के संदेश युवाओं को सकारात्मक सोच अपनाने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग इन विचारों से प्रेरणा लेकर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित