चंडीगढ़ , जुलाई 15 -- हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 17 जुलाई को जींद यात्रा राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हरियाणा को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे और देश की पहली हाइड्रोजन चालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जिससे भारत स्वच्छ ऊर्जा और आधुनिक परिवहन के नये युग में प्रवेश करेगा।
उन्होंने कहा कि जींद में पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक रैली आयोजित की जाएगी, जिसे लेकर आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओंमें उत्साह है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकासके नये मानक स्थापित कर रहा है।
कृषि मंत्री ने कहा कि जींद से गोहाना होते हुए सोनीपत तक चलने वाली देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा के लिए गर्व का विषय है। यह परियोजना स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और हरित प्रौद्योगिकी के प्रति भारत की बढ़ती प्रतिबद्धता का प्रतीक हैतथा हरियाणा को हाइड्रोजन हब के रूप में मजबूत करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित