ग्रेटर नोएडा , मार्च 23 -- उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर परिक्षेत्र ग्रेटर नोएडा तिलपता गोलचक्कर स्थित कार्यालय में गौतमबुद्धनगर भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 28 मार्च को प्रस्तावित नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट उद्घाटन तथा देश के प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक रैली की तैयारियों को लेकर बुलाई गई थी।

सोमवार को आयोजित बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि, बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर उपस्थित रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता बीजेपी जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की। संचालन जिला महामंत्री वीरेन्द्र भाटी द्वारा किया गया।

बैठक के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रैली की व्यापक तैयारियों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह रैली संगठन की ताकत और जनसमर्थन का बड़ा प्रदर्शन होगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करना होगा और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ बैठकें कर अधिक से अधिक लोगों को आमंत्रित करना होगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का लक्ष्य दो लाख से अधिक लोगों की विशाल जनसभा आयोजित करना है, जिसके लिए हर स्तर पर मजबूत तैयारी जरूरी है।

जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी मिलकर इस जनसभा को सफल बनाएं और विकास व राष्ट्रनिर्माण के अभियान को और अधिक मजबूत करें।

बैठक में वीरेन्द्र भाटी, ठाकुर धर्मेन्द्र भाटी, धर्मेन्द्र कोरी, दीपक भारद्वाज, पवन रावल, अरुण शर्मा, पवन नागर, सरदीप नागर, कर्मवीर आर्य, चन्द्रमणि भारद्वाज, रजनी तोमर, मुकेश भाटी, गायत्री तिवारी, योगेश चौहान, विनीता, अश्वनी गोयल, अर्पित तिवारी, मनोज मावी, राजीव सिंघल, महेश शर्मा, लोकेश त्यागी, दिनेश भाटी, भिखारी सिंह, संजीव शर्मा, संजय रावत, गजेन्द्र वाल्मीकि, धीर राणा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित