सोनीपत , मार्च 14 -- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी होने के अवसर पर हिसार स्थित लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी ऑफ़ वेटरनरी एंड एनिमल साइंसस के अंतर्गत संचालित सोनीपत के पशु विज्ञान केंद्र में किसानों की एक बैठक आयोजित की गयी।

बैठक के दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से देखा। कार्यक्रम में केंद्र प्रभारी डॉ. गौरी चंद्रन और डॉ. पंकज ने किसानों को वैज्ञानिक दुग्ध उत्पादन, पशुधन प्रबंधन और पशुओं में होने वाले रोगों की रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है।

नवीनतम किस्त के तहत देशभर में लगभग 9.32 करोड़ किसान परिवारों के बैंक खातों में 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की जा चुकी है। अधिकारियों ने किसानों से योजना का लाभ उठाने और आधुनिक तकनीकों को अपनाकर पशुपालन व खेती को अधिक लाभकारी बनाने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित